IPL 2025: RCB ने फाफ डु प्लेसिस को किया OUT, कौन होगा टीम का नया कप्तान? राहुल-पंत पर नजर

IPL Retention 2025 Faf Du Plessis: विराट कोहली एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आरसीबी एक ऐसी टीम जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने कोहली के अलावा भी दो खिलाड़ी को रिटेन किया है।

कोहली के अलावा ये दो खिलाड़ी रिटेन

आरसीबी ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी रिटेन किया है। आईपीएल नियम टीमों को रिटेंशन या राइट टू मैच (RTM) प्रक्रिया के माध्यम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है। आरसीबी पिछले सीजन के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से चार विकेट से हारने के बाद IPL 2024 से बाहर हो गई थी। आरसीबी की टीम को नए कप्तान की तलाश है।

IPL Retention 2025 1

राहुल-पंत पर नजर

केएल राहुल और ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम इन दोनों ही खिलाड़ियों पर नजर बनाए रखेगी। आईपीएल से पहले होने वाली नीलामी अगले महीने के आखिरी सप्ताह में सऊदी अरब में हो सकती है। इस बार सभी टीमों के पर्स में कुल 120 करोड़ रुपये दिए गए, जिसमें से रिटेंशन के बाद बचे हुए पैसे नीलामी में काम आने हैं।

फाफ डु प्लेसिस हो गए बाहर

फाफ डु प्लेसिस को रिटेन नहीं किया गया है। ऐसे में फाफ की जगह किसी बड़े चेहरे को टीम में जोड़ा जा सकता है। पिछले सीजन दिनेश कार्तिक ने संन्यास का एलान किया था। दिनेश टीम में एक विकेट कीपर के तौर पर खेल रहे थे। ऐसे में अब टीम के पास कोई अनुभवी विकेटकीपर मौजूद नहीं है। केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों ही बतौर विकेटकीपर टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+