पंजाब किंग्स और अनिल कुंबले की राहें जुदा हुई, नहीं बढ़ाया कोच का कार्यकाल

नई दिल्ली, 26 अगस्त: अनिल कुंबले का पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने आगे बढ़ते हुए कुंबले के कॉन्ट्रेक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। पूर्व भारतीय कप्तान से अलग होने का फैसला फ्रेंचाइजी के टॉप अधिकारियों ने लिया, जिसमें सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी शामिल थीं। फ्रैंचाइजी द्वारा जल्द ही अपने नए मुख्य कोच की घोषणा करने की उम्मीद है।

IPL: Punjab Kings and Anil Kumble parted ways, did not extend the tenure of the coach

पंजाब टीम के सूत्रों ने स्पोर्ट्स तक को बताया, "कुंबले का कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए था और अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। यह एक पारस्परिक रूप से लिया गया निर्णय है और यहां से हम कुंबले के लिए एक उपयुक्त रिप्लेसमेंट का पता लगाएंगे क्योंकि मुख्य कोच का पद खाली है।"

महान भारतीय स्पिनर रह चुके कुंबले को 2020 में PBKS के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन उनका कार्यकाल ठीक वैसा नहीं रहा, जैसा कि फ्रैंचाइजी को उम्मीद थी। पंजाब उन तीनों सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। कुल मिलाकर कुंबले एक कोच के तौर पर विफल साबित हुए हैं क्योंकि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम में भी उनको हटना पड़ा था, जब कोहली के साथ उनका कथित विवाद हो गया था।

अब पंजाब किंग्स भी कुंबले के कार्यकाल के दौरान, 42 मुकाबलों में से सिर्फ 18 मैच जीतने में सफल रहा।

पंजाब किंग्स द्वारा मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाए जाने की अफवाहों को खारिज करने के एक दिन बाद हालिया घटनाक्रम सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पीबीकेएस पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपना नया कप्तान नियुक्त करने जा रहा था।

बाद में इस खबर का खंडन किया गया। वैसे पीबीकेएस के कप्तान, अग्रवाल के पास भी बल्ले से भूलने लायक सीजन था क्योंकि भारत का बल्लेबाज 12 पारियों में 122.5 की कम स्ट्राइक रेट से मात्र 196 रन बनाने में सफल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+