IPL Playoffs: कैसे मुंबई इंडियंस बन सकती है टॉप टीम? गुजरात से हार के बाद क्या है प्लेऑफ़ का समीकरण
IPL Playoffs: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था, बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर पराजित कर गुजरात ने धमाका कर दिया, अब सवाल यह है कि क्या मुंबई प्लेऑफ़ में जा पाएगी।
मुंबई इंडियंस के पास अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं और कुल 14 अंक है, खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट अभी प्लस में है, ऐसे में प्लेऑफ़ की दौड़ तो बिलकुल भी समाप्त नहीं हुई है और टीम अगले चरण में जा सकती है।

मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और शीर्ष चार में अपनी जगह बनाए हुए है। अगर वे अपने आने वाले दो मैचों में टॉप पर आते हैं, तो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। हालांकि, अगर वे एक गेम हार जाते हैं, तो उनकी राह मुश्किल हो जाती है। दोनों मैचों में हार मिलने पर मुंबई इंडियंस सीधे बाहर होगी।
मुंबई इंडियंस का अगला मैच 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए ऑपरेशन सिंदूर की वजह से एयरपोर्ट बंद है, ऐसे में यह मैच शिफ्ट करने की नौबत आ सकती है, मैच मुंबई में स्थानांतरित किया जा सकता है।
अपने दोनों मैच जीतने पर मुंबई इंडियंस 18 अंक लेकर टॉप पर आ जाएगी और नेट रन रेट पहले से ही मजबूत है, इस स्थिति में 18 अंकों के साथ अन्य कोई टीम मुंबई को पीछे नहीं कर सकती। मुंबई इंडियंस दो में से एक मैच जीतकर प्लेऑफ़ का रास्ता तय कर सकती है।
IPL Playoffs: मुंबई के पास मौका
गुजरात और आरसीबी क्रमशः 18 और 16 अंकों या इससे कम में अपना अभियान समाप्त करती है, तो मुंबई की राह आसान है, इसके लिए इन दोनों टीमों को एक-एक मैच हारना होगा। पंजाब 15 अंकों के साथ एक मैच हार जाए, तो मुंबई की राह बन जाएगी। दिल्ली को मुंबई हरा देती है, तो वहां भी काम बन जाएगा।
IPL Playoffs: मुंबई का मजबूत नेट रन रेट
अगर आरसीबी और गुजरात मुंबई से आगे जाए, तो ठीक है लेकिन पंजाब 17 अंकों तक अभियान समाप्त करे, तो मुंबई के आसार बन जाते हैं। केकेआर सभी तीन मैच नहीं जीते, तो मुंबई सुरक्षित है क्योंकि फिर से नेट रन रेट वाली बात आती है। कई टीमों को नेट रन रेट का नुकसान है और मुंबई वहां सबसे मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications