IPL 2025 से पहले जय शाह ने कर दी बड़ी घोषणा, खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, मैच फीस में जबरदस्त इजाफा

IPL 2025, Latest News in hindi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 28 सितंबर यानी शनिवार को जय शाह ने आईपीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को खुशखबरी दी है। आईपीएल 2025 से हर भारतीय खिलाड़ी को अपने टीम कॉन्ट्रैक्ट के अलावा 1.05 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। लेकिन इसके लिए इन खिलाड़ियों को सीज़न का हर मैच खेलना होगा।

बीसीसीआई का बड़ा फैसला

मतलब साफ है कि बीसीसीआई ने भारतीय आईपीएल खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है। शाह ने घोषणा करते हुए लिखा कि अपने कॉन्ट्रैक्ट सैलरी के अलावा, खिलाड़ी अब प्रत्येक मैच के लिए 7.5 लाख रुपये कमाएंगे। इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी अपने फ्रैंचाइज़ के लिए सीजन के सभी खेलों में भाग लेता है, उसे अतिरिक्त 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।

IPL 1

जय शाह ने कही ये बात

जय शाह ने ट्विटर पर यह अपडेट दी है। उन्होंने लिखा कि आईपीएल में निरंतरता और शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस की पेशकश करके बेहद खुश हैं! एक क्रिकेटर जो एक सीजन में सभी लीग मैच खेलता है, उसे अपनी कॉन्ट्रैक्ट सैलरी के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।

फैंस कर रहे तारीफ

यह घोषणा आईपीएल के अगले सीजन से पहले की गई है, जो खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर सामने आई है। मैच फीस के लिए सभी फ्रैंचाइजी से कुल आवंटन 12.60 करोड़ रुपये होगा। यह पहल न केवल खिलाड़ियों को उनके मैदान पर योगदान के लिए पुरस्कृत करती है, बल्कि लीग के आकर्षण को बढ़ाने की तरफ नई दिशा दिखाती है। सोशल मीडिया पर फैंस जय शाह के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+