IPL PBKS Record: 20 ओवर खेलने के बाद Punjab Kings के टॉप-5 सबसे कम स्कोर, 4 बार सामने थी एक ही टीम

IPL Punjab Kings Records: आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जो इसका खास फैन बेस बन सके। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद अगर टीम के सबसे कम स्कोर देखें तो एक टीम के खिलाफ PBKS फेल है।

IPL PBKS Record:

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम अपने नए कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में पहले खिताब की तलाश करने के लिए उतर रही है जहां उनका पहला मुकाबला मोहाली में अपने घरेलू स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद बैटिंग के लिए खुद को उतारा और उनको एक तेज शुरुआत मिल गई है।

पंजाब किंग्स परफॉर्मेंस में काफी नीचे है

हालांकि आईपीएल की काफी पुरानी टीम होने के बावजूद पंजाब किंग्स परफॉर्मेंस में काफी नीचे रहते हैं रही है। लंबे समय तक यह टीम आईपीएल में छठे स्थान पर ही रही। आईपीएल 2014 में उन्होंने फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन वहां उनको कोलकाता नाइट राइडर्स से ही मात मिली। पिछले सीजन में टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल थे जिनको रिलीज कर दिया गया और फिर आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा आठ करोड़ की मोटी रकम पर उनको खरीदा।

एक ही टीम के खिलाफ बार-बार सबसे कम स्कोर बना

अब शिखर धवन कप्तानी करने आए हैं और उनके ऊपर इस टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है। इस लिस्ट में हम पंजाब किंग्स के ऐसे पांच सबसे कम स्कोर देखेंगे जो उन्होंने आईपीएल इतिहास में पूरे 20 ओवर खेलकर बनाएं।

1. इस लिस्ट में नंबर एक पर 20 मई 2009 को हुआ मुकाबला आता है जब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ पंजाब किंग्स डरबन में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 92 रन ही बना पाई थी। वे मैच में हार गए थे।

2. नंबर दो पर चेन्नई में हुआ मुकाबला आता है जो 25 अप्रैल 2015 को हुआ था और यहां पर भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बनाने दिए थे। यह मैच भी सीएसके जीतने में कामयाब रही थी।

3. नंबर 3 पर पंजाब किंग्स का वानखेडे स्टेडियम में हुआ मुकाबला आता है जहां एक बार फिर से उनकी विपक्षी टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी और इनके खिलाफ इन्होंने 16 अप्रैल 2021 को हुए मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए थे। यह मैच भी येलो आर्मी ने हीं जीता।

4. नंबर दो पर 15 अप्रैल 2016 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला आता है जहां दिल्ली के मैदान पर पंजाब किंग्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे और फिर यह मैच हार गए थे।

5. नंबर 5 पर वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 मई 2008 को हुआ मुकाबला आता है जहां पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए थे और उनको हार मिली थी।

इस तरह से पंजाब किंग्स की टीम को अगर सबसे ज्यादा किसी से दिक्कत हुई है तो वह सीएसके की टीम है।

PBKS vs KKR Live Score in Hindi

पंजाब किंग्स का जिस केकेआर के साथ आज अभियान शुरू हो रहा है वो तो इस लिस्ट में ही नहीं है। कोलकाता के खिलाफ वे आज वे बड़ा स्कोर बनाते दिख रहे हैं क्योंकि उन्होंने शुरुआती दस ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रनों का स्कोर टांग दिया था। पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव की बात करें तो 15 ओवर तक पंजााब ने 10 की रन रेट से बैटिंग की है। राजपक्षे ने 50 और धवन ने 40 रनों की तेज पारी खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+