RCB के बाद एक और IPL टीम बिकने को तैयार! डील हुई तो बिकेगी रिकॉर्ड कीमत पर
IPL में एक बड़ा आर्थिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने नए खरीदार की तलाश जारी रखे हुए है, वहीं दूसरी IPL फ्रेंचाइजी भी कथित तौर पर बिकने के लिए तैयार है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने 'X' (ट्विटर) पर खुलासा किया है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिकों ने भी अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। आसमान छूते वैल्यूएशन (Valuations) के कारण मालिक अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमाना चाहते हैं।

बिकने वाली टीमें: RCB और राजस्थान रॉयल्स
हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट रूप से दो टीमों का नाम लिया है। 'मैंने सुना है कि एक नहीं, बल्कि दो IPL टीमें अब बिकने को तैयार हैं- RCB और RR। यह स्पष्ट लगता है कि लोग आज के समय में मिल रहे भारी वैल्यूएशन को भुनाना चाहते हैं। तो दो टीमें बिकने के लिए हैं और 4-5 संभावित खरीदार हैं! सफल खरीदार कौन होंगे-क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?'
राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व
वर्तमान में, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (Emerging Media Sporting Holdings Limited) के पास है, जिसके पास 65% हिस्सेदारी है। शेष हिस्सेदारी Lachlan Murdoch और RedBird Capital Partners के पास है।
Who is Deeya Yadav: कौन है WPL की 'वैभव सूर्यवंशी'? 16 साल की उम्र में ऑक्शन में रचा इतिहास
RCB की डील: कीमत 2 बिलियन
RCB की पैरेंट कंपनी, डियाजियो (Diageo), जो यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की पैरेट कंपनी है, फ्रेंचाइजी को बेचने के लिए लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वैल्यूएशन मांग रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर (31 मार्च, 2025 को समाप्त) में, स्पोर्ट्स कारोबार ने कंपनी के कुल मुनाफे में 8.3 प्रतिशत का योगदान दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैक्सीन किंग अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने इस स्पोर्ट्स कारोबार को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
मार्च 2026 तक पूरी होगी RCB की डील
डियाजियो ने बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक संचार में इसे 'रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की रणनीतिक समीक्षा' बताया। कंपनी ने बताया कि यह समीक्षा RCB और WPL टीमों के स्वामित्व को कवर करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी ने खुलासा किया कि यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि, RCB इस बीच खिलाड़ियों की बोली लगाने और 27 नवंबर को होने वाली WPL नीलामी में भाग लेती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications