IPL में पॉइंट्स टेबल की फाइट देख हैरान हुए माइकल हसी, शिवम दुबे की फॉर्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

आईपीएल के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। चेन्नई अंक तालिका में दूसरे नंबर है, तो डीसी आखिरी स्थान पर है।

chennai super kings

CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने आखिरी चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा रहा है। आईपीएल के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। चेन्नई अंक तालिका में दूसरे नंबर है, तो डीसी आखिरी स्थान पर है। इस बीच सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि उन्होंने कभी भी ऐसा कोई टूर्नामेंट नहीं देखा है जहां अंकतालिका में टीमों के बीच इतनी कड़ी टक्कर हो।

दरअसल, आईपीएल के हर नए मुकाबले के साथ ही अंकतालिका में टॉप पर पहुंचने के लिए टकरार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-सी चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से पहले माइकल हसी ने कहा कि वे प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन अंक तालिका काफी खतरनाक नजर आ रही है।

सीएसके के बल्लेबाजी कोच ने आगे कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी किसी ऐसे टूर्नामेंट में शामिल हुआ हूं, जहां टेबल इतनी टाइट हो। इसलिए आगे देखना शुरू करना और अंतिम फिनिशिंग पोजीशन के बारे में सोचना इतना खतरनाक होगा। इसलिए यह बातचीत का विषय भी नहीं है। जाहिर है, हम इसके (प्लेऑफ) के बारे में सपना देख रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले बहुत मेहनत करनी है।'

माइकल हसी ने शिवम दूबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और उनके पास स्टेडियम से बाहर हिट करने की अभूतपूर्व शक्ति है। गेंद को पार्क के बाहर हिट करने की उनकी क्षमता लाजवाब है। हम उसे हर समय अभ्यास में देखते हैं। जोकि महत्वपूर्ण है। माइक ने पिछले मैच में दुबे के फिगर इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि हालांकि, उन्हें उंगली में चोट लगी है, लेकिन वे डीसी के खिलाफ मैच खेलने के लिए ठीक हैं।

हसी ने आगे बताया कि, 'आखिरी मैच में कैच लेने की कोशिश में उनकी उंगली में चोट लग गई थी। डीसी के साथ मैच के बारे में उन्होंने कहा, 'यह (दिल्ली कैपिटल्स) अच्छी फॉर्म में है। इसने अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है। यहां (चेन्नई) थोड़ा आत्मविश्वास के साथ आना अच्छा है। पिछले मैच (दिल्ली में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ) में उसका दबदबा था।

उन्होंने कहा कि, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। मुझे पता है कि डीसी तालिका में सबसे नीचे बैठा है, लेकिन यह एक-दो जीत के साथ बहुत तेजी से ऊपर जाने के करीब है।' बेन स्टोक्स की खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर माइक ने कहा, टस्टोक्स वास्तव में अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+