IPL में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, PBKS बनाम KKR के मुकाबले में कहर बरपाएंगे ये धाकड़ गेंदबाज
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: केकेआर ने अपने पिछले 10 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि पंजाब ने दस में से पांच मुकाबले जीते हैं। अंक तालिका में पीबीकेएस 7वें स्थान पर है, जबकि केकेआर 8वें स्थान पर विराजमान है।

KKR vs PBKS, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाला मैच बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने अभियान की शानदार शुरुआत के बाद से टूर्नामेंट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। केकेआर ने अपने पिछले 10 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि पंजाब ने दस में से पांच मुकाबले जीते हैं। अंक तालिका में पीबीकेएस 7वें स्थान पर है, जबकि केकेआर 8वें स्थान पर है। आइए जानते हैं कोलकाता बनाम पंजाब के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन-से गेंदबाज ले सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन में केकेआर के लिए जो प्रदर्शन किया है, वो काबिले तारीफ रहा है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 14 विकेट चटका दिए हैं। अपनी दमदार गेंदबाजी के कारण वरुण केकेआर के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 21.50 है। फिलहाल, केकेआर बनाम पीबीकेएस मैच में टीम के लिए एक शानदार विकल्प है। विकेट लेने और विपक्ष के रनों की रफ्तार रोकने की उनकी क्षमता किसी भी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना देती है।
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स के लिए अब तक दस पारियों में 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पीबीकेएस के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें अग्रणी विकेट लेने वाला खिलाड़ी होने का गौरव दिलाया है। अर्शदीप अपने 22.56 के औसत, 9.8 की इकॉनमी और 13.81 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के लिए एक विश्वसनीय और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं। केकेआर के खिलाफ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।
सुयश शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता की टीम ने सुयश पर ऐसे ही भरोसा नहीं जताया है। उन्होंने अब तक कोलकाता के लिए सात मैच में नौ विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.28 का है। पूरी उम्मीद है कि केकेआर बनाम पंजाब के मैच में ये खिलाड़ी एक बार फिर गेंद से कमाल कर सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय/ सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications