GT vs MI: मुंबई बनाम गुजरात के मैच में ये गेंदबाज तय करेंगे कौन खेलेगा फाइनल? चटकाएंगे सबसे ज्यादा विकेट

IPL: क्वालीफायर-2 में मुंबई से भिड़ने से पहले गुजरात को बल्लेबाजी विभाग में सुधार की जरूरत महसूस होगी। जबकि आकाश मधवाल और पीयूष चावला के साथ मुंबई का गेंदबाजी विभाग मजबूत स्थिति में और बल्लेबाजी भी अच्छी स्थिति में है।

GT vs MI

IPL 2023, GT vs MI Qualifier-2: आईपीएल 2023 में आज क्वालीफायर-2 के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आज फाइनल में पहुंचने के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज के मैच में हारने वाली टीम सीधे आईपीएल से बाहर हो जाएगी। आइए जानते हैं जीटी बनाम एमआई मैच में कौन-से गेंदबाज सबसे अधिक विकेट निकाल सकते हैं।

मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीजन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के दम पर वह पर्पल कैप की लिस्ट में पहले स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन में जीटी के लिए 15 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। शमी ने इस सीजन में 17.38 की औसत से गेंदबाजी की है।

उन्होंने इस सीजन अब तक 452 रन दिए हैं। शमी के अनुभव और कौशल ने उन्हें आईपीएल के 16वें सीजन का बेहद घातक गेंदबाज बना दिया है। शमी मुंबई के खिलाफ करो या मरो के मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

राशिद खान
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के प्रसिद्ध लेग स्पिनर राशिद खान इस सीजन बेहद सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में वे दूसरे स्थान पर हैं। राशिद ने प्रभावशाली ढंग से 15 मैचों में 25 विकेट लिए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन एकमात्र हैट्रिक हासिल करने के बाद खान इस आईपीएल सीजन में जीटी के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने इस सीजन शानदार लय में वापसी की है। चावला कप्तान रोहित शर्मा के विश्वास पर एक दम खरे उतर रहे हैं। अनुभवी स्पिनर ने प्रत्येक मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चावला ने 15 मैचों में 21.43 की औसत से गेंदबाजी करते हुए कुल 21 विकेट हासिल किए हैं।

चावला ने इस सीजन में 348 गेंदों में कुल 450 रन दिए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर जीटी बनाम एमआई मैच में चावला की गेंदबाजी एकबार फिर टीम के भरोसे पर खरी उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+