IPL Mein Aaj Kiske Match Hai: आईपीएल में आज किसके मैच हैं- GT vs SRH

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। टाइटंस के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब सिर्फ एक जीत चाहिए।

 GT vs SRH

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सोमवार को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। गुजरात 12 मैचों में 16 अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर विराजमान है।

गुजरात के गेंदबाजी विभाग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राशिद खान ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। टीम के लिए अन्य कोई गेंदबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सक, क्योंकि एमआई के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी के सामने सभी गेंदबाज धराशाई नजर आए।

वर्तमान में गुजरात की टीम टेबल टॉपर बनी हुई है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स से हारने के बाद सनराइजर्स अन्य टीमों की दया पर निर्भर है। एलएसजी के खिलाफ वे आखिरी छह ओवरों में 80 रन का बचाव नहीं कर सके और निकोलस पूरन ने बेहतरीन पारी खेली।

आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका (रिप्लेसमेंट), ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs पंजाब

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, ग्लेन फिलिप्स, विवरांत शर्मा, नितीश रेड्डी , संवीर सिंह, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, आदिल राशिद, अकील होसीन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक डागर, उपेंद्र यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+