IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- RCB vs PBKS
आईपीएल 2025 में शुक्रवार, 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा।
RCB और PBKS दोनों ने अब तक छह में से चार मैच जीते हैं और दो हारे हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि PBKS चौथे स्थान पर है।

पिछला प्रदर्शन
RCB: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।
PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब ने केवल 112 रन बनाए, लेकिन युजवेंद्र चहल की चार विकेट और मार्को जानसन की तीन विकेट की बदौलत उन्होंने इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया।
RCB vs PBKS: आमने-सामने रिकॉर्ड
RCB और PBKS के बीच अब तक 33 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैच जीते हैं। हाल के वर्षों में RCB का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 7 और PBKS ने 5 बार जीत हासिल की है। 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें RCB ने 3 और PBKS ने 2 मैच जीते हैं। इस प्रकार, दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं, और आज का मैच भी कुछ अलग नहीं होगा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह उमरजई। एरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा। मोहित राठी, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications