IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- RCB vs DC

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं- DC ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, वहीं RCB भी सिर्फ एक हार के साथ दमदार दिख रही है। ऐसे में बेंगलुरु की पिच पर आज की शाम रोमांच और रनबाजी से भरपूर होने वाली है!

दिल्ली कैपिटल्स: अजेय रथ पर सवार
लगातार जीत: DC ने इस सीजन की शुरुआत LSG के खिलाफ 210 रन के रिकॉर्ड चेस से की थी। इसके बाद SRH को 7 विकेट से हराया और फिर CSK को 25 रन से पटखनी दी। कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी शानदार लय में हैं। टीम में गहराई भी है और बैलेंस भी।

Royal Challengers Bengaluru

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: घर में वापसी का मौका
अवे किंग्स RCB की सभी जीत इस सीजन में बाहर के मैदानों पर आई हैं- KKR को 7 विकेट से, CSK को चेपॉक में 50 रन से (2008 के बाद पहली बार!) और MI को वानखेड़े में हराया।

GT के खिलाफ चिन्नास्वामी पर मिली एकमात्र हार से टीम को सबक मिला, लेकिन मुंबई के खिलाफ वापसी ज़ोरदार रही। टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और जोश हेज़लवुड जैसे खिलाड़ीन मैच पलटने का दम रखते हैं।

आमने-सामने के आंकड़े (Head-to-Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें RCB ने 19 बार बाज़ी मारी है, जबकि DC को सिर्फ 11 जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। इस आंकड़े से साफ है कि इतिहास RCB के पक्ष में है, लेकिन वर्तमान फॉर्म DC के साथ खड़ा है। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ दो पॉइंट्स की नहीं बल्कि दबदबे की लड़ाई का भी होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।

Take a Poll

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+