Aaj IPL Mein Kiska Match Hai: पावरपैक शनिवार में आज दो मुकाबले, किन टीमों के बीच होगी धमाकेदार टक्कर?

Aaj IPL Mein Kiska Match Hai: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग में डबल हेडर के चलते क्रिकेट फैंस को एक ही दिन में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

पहले मुकाबले पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में चल रही है। टीम ने अब तक 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है, जो यह दिखाता है कि टीम सिर्फ जीत ही नहीं रही बल्कि बड़े अंतर से जीत रही है।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और वह 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि अगर टीम यहां जीत दर्ज करती है तो वह टॉप-4 की रेस में मजबूत वापसी कर सकती है। वहीं बेंगलुरु की नजर जीत की लय को बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने पर होगी।

शाम के मैच में भी होगा धमाल

दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। हैदराबाद की टीम ने 5 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं और वह 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और वह 8वें स्थान पर है। चेन्नई का नेट रन रेट नकारात्मक है, जो उसकी चिंता को और बढ़ाता है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीत उन्हें अंक तालिका में ऊपर ले जा सकती है।

धोनी शायद नहीं खेलेंगे

महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ हैदराबाद में गए तो हैं लेकिन खेलने को लेकर संशय है। दूसरी तरफ हैदराबाद के कप्तान कमिंस टीम के साथ जुड़े हैं लेकिन वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। कमिंस पूरी तरह से फिट हैं लेकिन थोड़ी तैयारी करने के बाद ही मैदान पर उतरने का इरादा है इसलिए यह मुकाबला नहीं खेलेंगे।

कुल मिलाकर, शनिवार का यह डबल हेडर बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। दोनों मैचों के नतीजे अंक तालिका में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और प्लेऑफ की दौड़ को और दिलचस्प बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+