IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- पंजाब बनाम राजस्थान

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन दमदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

पिछले मैच में मिली थी हार

राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम जीत के बेहद करीब आकर उसे जीतने से चूक गई थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स को दो रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पंजाब किंग्स के लिए अच्छी बात यह है कि पंजाब के लो-ऑर्डर में बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा लगातार टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल रहे हैं।

Aaj Kiska Match 1

ट्रेंट बोल्ट से होगी उम्मीद

गेंदबाजों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान एक बार फिर से पंजाब पर भारी दिखाई पड़ सकते हैं। यह दोनों ही गेंदबाजों का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। ट्रेंट बोल्ट नई गेंद के साथ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन को पवेलियन भेजने में सफल हो सकते हैं। वहीं अंत के ओवर में आवेश खान बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का काम कर सकते हैं।

राजस्थान का पलड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पंजाब किंग्स की चिंताएं यहां थोड़ी ज्यादा बड़ी है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा को छोड़ टीम का कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका है। वही ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्षल पटेल और सैम कर्रन अब तक अपना जादू बिखेरने में नाकाम रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में देखना होगा क्या पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को हराने में कामयाब हो पाती है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+