IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs MI
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। मुंबई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
श्रेयस अय्यर की टीम के पास प्लेऑफ़ से पहले अंक तालिका में टॉप स्थान पर आने का मौका है। मुंबई भी इस मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने का पूरा प्रयास करेगी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला खेल जाएगा।

श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स में प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। खुद कप्तान अय्यर भी धाकड़ फॉर्म दर्शाने में सफल रहे हैं। मुंबई के गेंदबाजों को इनसे निपटने के लिए उचित रणनीति के तहत मैदान पर उतरना होगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने भी तहलका मचाया है। शुरुआती चरण में नियमित हार से लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ़ तक नहीं जा पाएगी।
इसके बाद गियर बदलते हुए हार्दिक पांड्या की टीम ने रास्ते में आने वाली हर टीम को नाकों चने चबा दिए। मुंबई में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा जैसे प्लेयर्स के ऊपर काफी दारोमदार रहेगा। गेंदबाजी में बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी मौजूद है। उनके अलावा स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर और करुण नायर के ऊपर भरोसा किया जा सकता है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीरो, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल / प्रवीण दुबे












Click it and Unblock the Notifications