IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs SRH
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में तीन टीमों ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया है। गुजरात, आरसीबी और पंजाब ने अगले चरण में जगह बनाई है। आज होने वाला मुकाबला काफी अहम है। आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।
लखनऊ की टीम अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है, दूसरी तरफ हैदराबाद प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। आज का मुकाबला लखनऊ के लिए करो या मरो वाला है, यहाँ हार मिलने पर इवेंट से बाहर होना पड़ेगा। ऋषभ पंत की टीम को रणनीति के तहत खेलना पड़ेगा।

हैदराबाद का इस सीजन यह 12वां मुकाबला है, लखनऊ भी 12वें मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। 10 अंकों के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस मैच में जीतने पर अगले मैचों में भी प्लेऑफ़ की उम्मीद बनी रहेगी।
उधर हैदराबाद को इस मुकाबले से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी तबियत ठीक नहीं है। कोरोना वायरस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में टीम के लिए यह बड़ा झटका है। मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस सीजन लखनऊ के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय ऋषभ पंत रहे हैं, उनकी फॉर्म बेहद खराब रही है और कप्तानी का दबाव भी देखने को मिला है। उनके ऊपर 27 करोड़ रुपयों की धन राशि का दबाव भी दिखाई दिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित एकादश
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश सिंह/रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, आकाश दीप/शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित एकादश
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड/कमिंदु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, ईशान मलिंगा












Click it and Unblock the Notifications