IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- लखनऊ vs पंजाब

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में टीमें धीरे-धीरे अब अपने घरेलू मैदानों की तरफ जा रही है। मुंबई इंडियंस ने कल ही अपने घर में पहला मैच खेलकर जीत दर्ज की थी। केकेआर को पराजय का सामना करना पड़ा था। आज एक और टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी।

आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में होगा। लखनऊ का इस सीजन अपने घर में यह पहला ही मुकाबला है और सामने पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब किंग्स ने इस सीजन धांसू जीत के साथ शुरुआत की थी। लखनऊ को घरेलू फैन्स का पूरा सपोर्ट रहेगा।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai

लखनऊ को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वापसी करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने हैदराबाद को पराजित कर तालिका में दो अहम अंक हासिल किये थे। इससे उनकी टीम का मनोबल भी जरुर बढ़ गया है।

उधर पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच अहमदाबाद में खेला था। उस मुकाबले में पंजाब ने जीत दर्ज की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम भी काफी मजबूर नजर आ रही है। लखनऊ की टीम को पंजाब से चुनौती मिलने की पूरी संभावना जताई जा सकती है।

पंजाब किंग्स टीम

प्रियांश आर्य, प्रभासिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यश शेडगे, मार्को यानसेबी, अर्शदीप सिंह, युज़वेन्द्र चहल, विजयकुमार व्यस्क, नेहल वढेरा, प्रवीन दुबे, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, जेवियर बार्लेट, लोकी फर्ग्युसन, जोश इंग्लिस।

लखनऊ सुपर जायंट्स

एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मिशेल मार्श, मनीमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज, शाहबाज अहमद, मैथु ब्रिट्जके, आर्यन जुयाल, राज हंगारगैकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमार जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+