IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है?
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। लीग चरण अपने अंतिम दौर में है और बाद में प्लेऑफ़ और फाइनल मुकाबला हो जाएगा। अब तक इस सीजन कुल 62 मुकाबलों की समाप्ति हो गई है और आज 63वां मुकाबला खेला जाना है, जो इतना अहम भी नहीं है।
इस सीजन धमाका करने वाली टीम केकेआर को आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरना है। गुजरात की टीम का प्रदर्शन इस सीजन फीका ही रहा है। कुछ बल्लेबाजों के अलावा बैटिंग यूनिट भी फ्लॉप ही साबित हुई है। केकेआर और गुजरात के मैच में धमाका हो सकता है।

पिछले मुकाबले में गुजरात के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चेन्नई की जमकर धुनाई कर डाली थी। चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था और इन दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली थी। इस मैच में भी बल्लेबाज अप्ला जलवा दिखा सकते हैं।
गुजरात vs केकेआर हेड टू हेड
केकेआर और गुजरात ने आईपीएल में एक-दूसरे के विरुद्ध अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 बार ही भिड़ंत देखने को मिली है। गुजरात ने दो बार जीत दर्ज की है। केकेआर को भी एक मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। आज टक्कर हो सकती है।
केकेआर टीम
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुशमंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अल्लाह ग़ज़नफ़र।
गुजरात टाइटंस टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, विजय शंकर, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा।












Click it and Unblock the Notifications