IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- GT vs LSG
IPL 2025 के लीग स्टेज में 22 मई को जीटी बनाम एलएसजी (GT vs LSG) का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। आज के मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम एक और जीत के साथ टॉप-2 में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। गुजरात ने अब तक 12 मैचों में 9 जीत हासिल करके 18 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट पहले ही कटवा लिया है।
वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स लगातार चार हार के बाद लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनके पास आज का मैच जीतकर सम्मान बचाने का मौका है। टूर्नामेंट का 64वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

गुजरात की ताकत बना मजबूत टॉप ऑर्डर
गुजरात की इस कामयाबी की सबसे बड़ी वजह उनका मजबूत टॉप ऑर्डर रहा है। बी साई सुधर्शन ने अब तक 617 रन बनाए हैं, शुभमन गिल ने 601 रन जोड़े हैं और जोस बटलर ने 500 रन अपने नाम किए हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर इस सीजन में 16 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं।
गेंदबाजी में भी गुजरात ने दिखाया दम
हालांकि मिडिल ऑर्डर को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, इसलिए अगर कभी टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया तो टीम की परीक्षा हो सकती है। गेंदबाजी में भी गुजरात ने बैलेंस दिखाया है। प्रसिद्ध कृष्णा 21 विकेट लेकर लीड कर रहे हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर के नाम 15-15 विकेट हैं। इसके अलावा कगिसो रबाडा की वापसी से तेज गेंदबाजी अटैक और मजबूत हो गया है।
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो उनके लिए ये सीजन गिरते ग्राफ की तरह रहा है। लगातार चार हार से उनका आत्मविश्वास डगमगा गया है। टीम की सबसे बड़ी समस्या विदेशी बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना रहा है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज मयंक यादव और मोहसिन खान की चोटों ने टीम को काफी नुकसान पहुंचाया है।
सबसे बड़ा झटका उन्हें तब लगा जब उनके टॉप विकेट टेकर स्पिनर दिग्वेश राठी को सस्पेंड कर दिया गया। इससे उनकी गेंदबाज़ी और भी कमजोर हो गई है, जिससे आज के मैच में उनके लिए हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं
हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी गुजरात का पलड़ा भारी
गुजरात और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में कुल छह मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार बार गुजरात ने बाजी मारी है जबकि दो मैच लखनऊ ने जीते हैं। ऐसे में हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी गुजरात का पलड़ा भारी है। आज के मैच में सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या गुजरात का टॉप ऑर्डर एक बार फिर चलता है या लखनऊ का कोई बल्लेबाज़ टीम को सम्मानजनक जीत दिला पाता है।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, इशांत शर्मा, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, विलियम ओ'रूर्के, डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications