IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- दिल्ली vs केकेआर
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती मैच से पहले पिच पर करीब एक घंटे तक गेंदबाजी का अभ्यास किया। दिल्ली और केकेआर दोनों के लिए ही यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। खासतौर पर केकेआर को प्लेऑफ में बने रहने के लिए यहां किसी भी हाल में जीत दर्ज करना होगा।
केकेआर को चाहिए हर हाल में जीत (IPL Mein Aaj Kiska Match Hai)
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। केकेआर को उम्मीद होगी कि उसके दो मुख्य स्पिनर आगे आकर इसका फ़ायदा उठाएंगे। अब तक इस सीजन खेले गए नौ मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने 6.85 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं। वहीं सुनील नरेन ने आठ मैचों में सिर्फ़ सात विकेट लिए हैं और 7.75 रन प्रति ओवर दिए हैं। नौ मैचों में तीन जीत के साथ निराश केकेआर की नजरें वापसी पर होगी।

दिल्ली को दिखाना होगा दम
दिल्ली के पास कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और विप्रज निगम के रूप में केकेआर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले स्पिनर हैं। दिल्ली की बल्लेबाजी में केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, दिल्ली को अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में गुजरात और आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मानवंत कुमार एल।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, मोइन अली, रमनदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications