IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है, RR vs CSK, DC vs SRH
आईपीएल 2025 में रविवार, 30 मार्च को धमाकेदार क्रिकेट का डबल डोज मिलने वाला है। इस सुपर संडे पर दो जबरदस्त मुकाबले खेले जाएंगे, जहां चार दिग्गज टीमें अपने खिताबी सफर को रफ्तार देने उतरेंगी। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगी।
इस दिन कई बड़े स्टार्स मैदान पर जलवा बिखेरेंगे और फैन्स को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट में का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा।

एमएस धोनी की बैटिंग पोजिशन पर रहेगी नजर
सीएसके के दिग्गज एमएस धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं, सुर्खियां उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमने लगती हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछली हार में धोनी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए, जिससे फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट ने उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने 16 गेंदों में 30 रन ठोककर फैंस को पुरानी यादें ताजा करा दीं। अब राजस्थान के खिलाफ क्या धोनी को टॉप ऑर्डर में मौका मिलेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल का डेब्यू
दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल टीम में शामिल हो चुके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू कर सकते हैं। 14 करोड़ में खरीदे गए इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की मौजूदगी से दिल्ली को स्टेबिलिटी मिलेगी, लेकिन क्या वे अपनी पहली ही पारी में टीम के लिए धमाका कर पाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।
कप्तान के रूप में रियान पराग की अग्निपरीक्षा
राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। बतौर कप्तान अपने पहले दो मैच हार चुके पराग अब घरेलू मैदान गुवाहाटी में सीएसके के खिलाफ जीत की तलाश में उतरेंगे। अगर राजस्थान फिर हारता है, तो टीम का आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा
दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, केएल राहुल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी












Click it and Unblock the Notifications