IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs RCB, 1st Match

IPL 2024, CSK vs RCB, 1st Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां सीजन आज, 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। फैंस के बीच एक्शन से भरपूर मैचों को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मैच?
दो भारतीय क्रिकेट आइकन, विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni), इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मैच में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। यह रोमांचक मुकाबला शुक्रवार रात 8:00 बजे से चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है, में होगा।

csk vs rcb

ट्रॉफी का सुखा खत्म करने उतरेगी आरसीबी?
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में अपना पांचवां आईपीएल खिताब हासिल किया। इस बीच, विराट कोहली-स्टारर आरसीबी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर अपने लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी सूखे को समाप्त करने की उम्मीद के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही है।

कहां देखें आईपीएल 2024 का पहला मैच?
भारत में, सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 के ओपनर का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 ओपनर की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर उपलब्ध होगी।

बदलाव के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पिछले मैचों में अपनी जीत के पीछे पारंपरिक रूप से अपने स्टार-स्टड बैटिंग लाइनअप पर भरोसा किया है। हालांकि, इस बार चेन्नई ने कप्तानी का जिम्मा एमएस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपा है। आरसीबी में स्टार स्पिनरों की कमी उनके लिए सबसे बड़ी कमी और चिंता है। वहीं गायकवाड़ से सीएसके को भी काफी उम्मीदें होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मोइन अली, डेवोन कॉनवे, मुस्तफिजुर रहमान, मिशेल सैंटनर, तुषार देशपांडे, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगारगेकर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड: कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+