IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है, CSK vs DC

आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला 5 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगी। दोनों टीमों का इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन बिल्कुल अलग रहा है, जिससे आज का मैच और भी दिलचस्प होने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर धमाकेदार आगाज किया था, लेकिन इसके बाद टीम को RCB और RR के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। अनुभवी खिलाड़ियों से सजी इस टीम के लिए आज का मैच बेहद अहम है, खासतौर पर अपने घरेलू मैदान पर जहां CSK को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

ipl mein aaj kiska match hai

वहीं दूसरी ओर अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीजन के पहले दोनों मैच जीत लिए हैं- पहले LSG के खिलाफ रोमांचक मुकाबला और फिर SRH के खिलाफ आसान जीत। दिल्ली की टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

फैंस के लिए एक और रोमांचक शाम तय
CSK और DC दोनों की नज़रें जीत पर टिकी होंगी, ऐसे में फैंस को आज एक ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। लाइव एक्शन के लिए आप Star Sports चैनलों पर टेलिकास्ट और JioCinema ऐप/वेबसाइट पर स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Take a Poll

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस। गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुडा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+