IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 8 April: आईपीएल में आज किसका मैच है - CSK vs KKR
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 8 April CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार यानी कि 8 अप्रैल को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का यह सीजन कमाल का गुजरा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अपने शुआती तीनों मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
चेन्नई को जीत की तलाश
दुसरी तरफ लगातार दो मुकाबले गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज हैदराबाद से हार झेलने के बाद टीम की कोशिश कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। चेन्नई ने टूर्नामेंट का आगाज दो जीत के साथ किया था। लेकिन इसके बाद टीम को लगातार मैचों में हार झेलनी पड़ी।

कप्तान से रनों की उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। टीम को अपने कप्तान के बल्ले से इस मुकाबले में रनों की उम्मीद होगी। राचिन रविंद भी अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। चेन्नई को अगर जीत दर्ज करनी है तो इन दोनों ही खिलाड़ियों को रन बनाना होगा। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे पर भी फैंस की नजरें होगी।
केकेआर ने लगाई जीत की हैट्रिक
कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन एक अलग ही लय में दिखाई दे रही है। सुनीत नरेन से अपेनिंग करना टीम के लिए अब तक फायदेमंद साबित रहा है। सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टी-20 करियर का हाईएस्ट स्कोर बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी वह अपने फार्म को बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications