IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- RCB vs CSK

आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। ये मुकाबला निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

एक तरफ आरसीबी प्लेऑफ की रेस में टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश कर रही है, वहीं सीएसके पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अब बाकी बचे मैचों में सिर्फ सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

ipl mein aaj kiska match hai

आरसीबी की शानदार फॉर्म - प्लेऑफ की रेस में तेजी
आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने शुरुआती झटके जरूर खाए, लेकिन विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या की फिफ्टी ने टीम को जीत की पटरी पर वापस ला दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपना परफेक्ट अवे रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

सीएसके का अभियान हुआ समाप्त - अब सिर्फ सम्मान की जंग
चेन्नई सुपर किंग्स की पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। सैम करन ने 88 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम आखिरी के ओवरों में बिखर गई और 6 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित 4 विकेट झटके थे। इसके बाद पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

पिछली भिड़ंत में भी आरसीबी ने मारी बाज़ी
इस सीजन की पहली भिड़ंत में भी आरसीबी ने चेन्नई को हराया था। चेन्नई में खेले गए उस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने शुरुआती झटके दिए थे और यश दयाल और लियाम लिविंगस्टोन ने मिडिल ऑर्डर को तोड़कर CSK की 197 रन की चेज को पूरी तरह बिगाड़ दिया था।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड - चेन्नई अब भी आगे
अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं, सीएसके ने 21 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीम के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+