IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs RCB
आज आईपीएल 2025 का 70वां और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में LSG पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने अब तक 13 में से 6 मैच जीते हैं और 7 में हार झेली है। हालांकि टीम अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर थोड़ा पॉजिटिव मूड में पहुंची है।

अब LSG की नजर एक जीत के साथ सम्मानजनक विदाई पर होगी। अगर वे जीत जाते हैं, तो पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर सीजन खत्म करेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - टॉप 2 की होड़
RCB के लिए ये मैच बेहद अहम है। टीम अभी तीसरे नंबर पर है- 13 में से 8 मैच जीते हैं, 4 हारे और एक बेनतीजा रहा। अगर रजत पाटीदार की टीम आज जीत दर्ज करती है, तो वे टॉप-2 में जगह बना सकती है, जिससे उन्हें क्वालीफायर 1 खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि पिछला मुकाबला RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद से 42 रन से गंवाया था, जो लखनऊ में ही हुआ था, यानि आज भी उसी पिच पर मुकाबला होगा।
हेड टू हेड: RCB का पलड़ा भारी
अब तक LSG और RCB के बीच कुल 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें RCB ने 3 और LSG ने 2 बार जीत हासिल की है। इस मैदान यानी इकाना स्टेडियम में दोनों का एकमात्र आमना-सामना 2023 में हुआ था, जिसे RCB ने अपने नाम किया था।
क्या है आज के मैच का समीकरण?
- RCB जीतती है तो टॉप-2 में पहुंचने की मजबूत दावेदारी।
- LSG जीतती है तो 6वीं पोजिशन पर सीजन का समापन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: मिशेल मार्श, आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के, आकाश महाराज सिंह, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, डेविड मिलर, अर्शिन कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी।












Click it and Unblock the Notifications