IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- MI vs LSG, DC vs RCB

MI vs LSG, DC vs RCB: IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज यानी 27 अप्रैल को फैंस के लिए खास दिन है। आज डबल हेडर के तहत दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, जबकि शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आमने-सामने होंगे। यह मैच दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है।

Mumbai Indians

वानखेड़े की तेज पिच पर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करना चाहेगी।

दूसरा मुकाबला: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB)
दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि बेंगलुरु का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं।

दिल्ली की पिच आमतौर पर छोटी बाउंड्री और बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है, इसलिए यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी है। खासतौर पर विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) जैसे सितारों की टक्कर फैंस को रोमांचित कर सकती है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, राज बावा, रॉबिन मिंज, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+