IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- GT vs CSK, SRH vs KKR
आईपीएल 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी मोड़ पर है और आज यानि 25 मई को डबल हेडर में पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा।
IPL 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के बावजूद पिछले मैच में GT की हार ने उन्हें CSK के खिलाफ आखिरी लीग गेम में करो या मरो की स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि अगर उन्हें टॉप-2 में रहना है तो किसी भी कीमत पर मैच जीतना होगा। अगर GT आज हारती है तो उनके लिए पहला क्वालिफायर खेलने का सपना टूट सकता है।

CSK के लिए यादगार नोट पर खत्म करने का मौका
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसके पास इस सीजन को एक यादगार नोट पर खत्म करने का मौका है। खास बात ये है कि यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का आखिरी लीग मैच हो सकता है- ऐसे में सीएसके की टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सकती है, ताकि अपने ऑलटाइम ग्रेट लीडर को एक यादगार विदाई दी जा सके।
हेड-टू-हेड की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि सीएसके को 3 मैचों में जीत मिली है। अहमदाबाद में हुए आमने-सामने के मुकाबलों में GT ने दो बार जीत दर्ज की है, जबकि CSK को यहां एकमात्र जीत IPL 2023 के फाइनल में मिली थी।
SRH vs KKR: दोनों टीमों के लिए अंतिम लीग मैच
दिन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ने के लिए तैयार है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अंतिम लीग मैच है और प्लेऑफ की दौड़ पर इसका कोई प्रभाव नहीं है, क्योंकि दोनों ही टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
केकेआर का यह सीजन सफल नहीं रहा है। नए सिरे से तैयार की गई टीम के बावजूद, वे पूरे अभियान में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे। 13 मैचों में पांच जीत और छह हार के साथ, निरंतर गति की कमी के कारण टॉप चार में पहुंचने की उनकी उम्मीदें धीरे-धीरे खत्म हो गईं।
दूसरी ओर, SRH ने भी इसी तरह का निराशाजनक सीजन देखा है। अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहने वाली इस टीम का अभियान खराब शुरुआत के साथ शुरू हुआ। हालांकि, पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने हाल के मैचों में वापसी के संकेत दिए हैं, इस मैच में लगातार जीत के साथ उतरी है और सीजन को शानदार तरीके से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।












Click it and Unblock the Notifications