IPL Mein Aaj Kiske Match Hai: आईपीएल 2023 में आज के मुकाबले- KKR vs LSG और DC vs CSK

IPL 2023 Today Match: आईपीएल 2023 में आज दो टीमों के पास प्लेऑफ की रेस को पार करने का मौका है। आज दिल्ली कैपिटल्स. चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें मैदान में उतरने जा रही है।

IPL Mein Aaj Ke Match:

IPL Mein Aaj Ke Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हैडर के मुकाबले हैं। यह इस सीजन का अंतिम डबल हैडर वीकेंड है और दो टीमें आज प्लेऑफ के लिए अपना टिकट पक्का कर सकती है।

पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है जो इस सीजन का 67 वां मुकाबला है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और चेन्नई सुपर किंग्स को अगली स्टेज में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।

येलो आर्मी को दिल्ली से थोड़ा सचेत रहना होगा क्योंकि वह पहले ही बाकी टीमों की पार्टी खराब करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का है जो कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।

यह मैच काफी दिलचस्प है क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास अगले चरण में जाने के चांस बहुत ही कम है क्योंकि उनका रन रेट भी माइनस में है और वह 12 अंक 13 मैचों में जुटा पाए हैं।

लेकिन लखनऊ की स्थिति बिल्कुल चेन्नई सुपर किंग्स के जैसी है जो 13 मैचों में प्लस की रेट के साथ 15 अंक हासिल कर चुके हैं और एक जीत उनको अगले चरण में पहुंचा देगी।

आईपीएल में आज के मुकाबले-

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। आप दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से इस मुकाबले को दोपहर 3:30 पर देख सकते हैं।

आज डबल हैडर का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच है जो कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7:30 पर देखा जा सकता है।

कहां देखें आज के मुकाबले- इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के दोनों मैचों को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर चर्चित जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं। लैपटॉप पर भी जियो सिनेमा वेब वेबसाइट के जरिए स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+