IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta- आईपीएल में आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs केकेआर
IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज के मैच में केकेआर की तरफ से धमाका देखने को मिला। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 का स्कोर बनाया। दिल्ली कैपिटल्स इस बड़े स्कोर को हासिल करने में नाकाम रही और मैच हार गई।
टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सुनील नारेन और फिलिप साल्ट ने मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस दौरान नोर्किया ने साल्ट को 18 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी खेलने के लिए आए और अपनी पहली ही आईपीएल पारी में ताबड़तोड़ बैटिंग की। उधर सुनील नारेन ने भी गदर मचाते हुए 21 गेंद में फिफ्टी जमा दी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी देखने को मिली।
सुनील नारेन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 7 चौकों और 7 छक्कों से 39 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद अंगकृष भी फिफ्टी जड़कर चले गए। वह 27 गेंद में 54 रन बनाने में सफल रहे। अंत में बैटिंग करने के लिए आए रिंकू सिंह और रसेल का धमाका हुआ।
रिंकू सिंह ने तूफानी अंदाज में खेलकर 8 गेंद में 26 रन बनाए। रसेल भी पीछे नहीं रहे और 19 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने 7 विकेट पर 272 रन बनाए, हैदराबाद का सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड टूटने से रह गया। दिल्ली के लिए नोर्किया ने 3 और इशांत ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद मिचेल मार्श बिना खाता खोले चलते बने। अभिषेक पोरेल भी आते ही बिना खाता खोले चलते बने। उनके बाद वॉर्नर 18 रन के स्कोर पर स्टार्क का शिकार बने।
इसके बाद पन्त ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 23 गेंद में उन्होंने फिफ्टी जमा दी। वह 25 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके उनके बल्ले से आए। उनके बाद अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए।
ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी बैटिंग करते हुए 32 गेंद में 54 रन बनाए, अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम 166 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को केकेआर ने 106 रनों से हरा दिया। केकेआर ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वैभव अरोड़ा ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications