IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब
IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 162 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे और रुतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। रहाणे 24 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए और पंजाब ने गेम पलट दिया।

पहला विकेट गिरने के बाद खेलने के लिए आए शिवम दुबे का बल्ला नहीं चला, वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनके बाद रविन्द्र जडेजा भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। समीर रिजवी क्रीज पर टिके लेकिन धीमी बैटिंग की, वह 23 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए।
दूसरे छोर पर रुतुराज गायकवाड़ खड़े थे। वह अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे और टीम को मजबूती दी। गायकवाड़ 48 गेंदों का सामना कर 62 रन पर आउट हुए और उनके बाद मोईन अली भी 15 रन बना चलते बने। अंतिम समय में धोनी बैटिंग करने के लिए आए लेकिन उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का आया। धोनी ने 11 गेंद में 14 रन बनाए और टीम को 7 विकेट पर 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा दिया। वह 13 रन बनाकर रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बन गए। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और रिली रूसो ने मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी की। बेयरस्टो 30 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रूसो 43 के निजी स्कोर पर चलते बने।
यहाँ से शशांक सिंह और सैम करन ने मोर्चा संभाला लिया। दोनों टीम को जीत दिलाने में सफल रहे और पंजाब ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। शशांक ने नाबाद 25 और सैम करन ने नाबाद 27 रन बनाए। पंजाब की यह इस सीजन चौथी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications