PBKS vs RR: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? जानें पंजाब बनाम राजस्थान मैच की प्लेइंग-11

PBKS vs RR: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे से धर्मशाला में मैच खेला जाएगा। पंजाब के खिलाफ राजस्थान मजबूत स्थिति में है।

PBKS vs RR

Who Will Win Today IPL Match, PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग के 66वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम साढ़े सात बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा। आज का मैच प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला होगा।

PBKS vs KKR: दोनों टीमों को पिछले मैच में मिली हार
कप्तान शिखर धवन और संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आज के मैच में मिली जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रख सकती है, लेकिन इस दौरान नेट रन रेट बड़ी भूमिका निभाएगा और टूर्नामेंट में उनके भाग्य का फैसला करेगा। हालांकि, इस रेस में पंजाब मजबूत स्थिति में है।

राजस्थान के बल्लेबाजी विभाग को लेनी होगी जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल को अपने आखिरी मैच 112 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम 59 रनों पर ढेर हो गई थी। इस हिसाब से उनके बल्लेबाजों को मैच की जिम्मेदारी लेनी होगी, जबकि गेंदबाजी विभाग में अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है।

शिखर धवन को खेलनी होगी कप्तानी पारी
पंजाब की बात करें तो टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने पिछले मैच में केवल 48 गेंदों पर 94 रन बनाकर शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उनकी पॉवर-हिटिंग शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को जीत दिलाने में असफल रही, और टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब बनाम राजस्थान हेड-टू-हेड मैच
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 25 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान राजस्थान की टीम ने 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की टीम ने 11 बार मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस सीजन दोनों के बीच ये दूसरा मैच है। पिछले मुकाबले में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी।

Recommended Video

    IND vs AFG: Team India WTC के बाद खेलेगी वनडे सीरीज, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका ? |वनइंडिया हिंदी

    अंकतालिका में पंजाब के खिलाफ मजबूत स्थिति में है राजस्थान
    आज का मैच कौन जीतेगा ये जानने से पहले दोनों टीमों की अंकतालिका में स्थिति पर एक नजर डाल लेते हैं। पंजाब और राजस्थान ने अब तक 13-13 मैच खेले हैं, जहां दोनों ने बराबर 6-6 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट अच्छा है।

    पंजाब बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा
    राजस्थान 12 अंक के साथ छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब इतने ही अंक के साथ आठवें स्थान पर है। अगर पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है, तब उम्मीद है कि टीम मुकाबला अपने नाम कर सकती है।

    राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
    यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), जो रूट, देवदत्त पडिक्कल/रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

    पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
    शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, नाथन एलिस, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।

    पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
    शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुरेन, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, शिवम सिंह , हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, अथर्व तायडे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा।

    राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
    संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जे होल्डर, संदीप शर्मा, जो रूट, नवदीप सैनी, अब्दुल बासित, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, केसी करिअप्पा, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, केएम आसिफ, डोनावोन फरेरा, कुलदीप सेन, एडम ज़म्पा, कुणाल सिंह राठौर, वाई चहल, ट्रेंट बोल्ट।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+