KKR vs PBKS: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? कोलकाता और पंजाब के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

IPL: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज शाम साढ़े सात बजे से केकेआर और पीबीकेएस के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच जीतने के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी। अंक तालिका में पीबीकेएस 7वें और केकेआर 8वें स्थान पर है।

KKR vs PBKS

KKR vs PBKS, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मैच में सोमवार शाम कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। केकेआर ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच रन की जीत हासिल की, जबकि पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच शाम साढ़े सात बजे से ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

केकेआर के खिलाफ मजबूत स्थिति में है पंजाब
इस साल के आईपीएल में ईडन गार्डन्स के सभी मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। केकेआर फिलहाल 10 मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं पीबीकेएस दस मैचों में दस अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

केकेआर का पेस अटैक पंजाब को बड़ी चुनौती दे सकता है। हालांकि, पंजाब का बल्लेबाजी विभाग भी मजबूत स्थिति में है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की टीम के लिए रिंकू सिंह ने 35 गेंदों पर 46 रनों की तेज पारी खेली। गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर में आठ रन बचाकर केकेआर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल, केकेआर को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी बचे अधिकांश मैच जीतने की जरूरत है। ऐसी संभावना है कि दूसरी पारी में ओस एक बड़ा कारण बन सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का चुनाव कर सकती है।

कोलकाता बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच सोमवार यानी आज एक बार फिर एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। पिच पर ओस के कारण हालात दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में हो सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।

ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS: पंजाब और कोलकाता के बीच आज होगी कड़ी टक्कर, जानें ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

Recommended Video

    IPL 2023: Yashasvi Jaiswal ने बनाया बेहद खास रिकॉर्ड, Rishabh Pant के क्लब में शामिल| वनइंडिया हिंदी

    पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
    शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+