KKR vs PBKS: पंजाब के खिलाफ जीत की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी कोलकाता, जानें टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2023: केकेआर बनाम पीबीकेएस मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। आईपीएल का 53वां लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्कोर को वनइंडिया हिंदी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

KKR vs PBKS

KKR vs PBKS, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के 53वें मैच में ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों ने अब तक दस मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स ने अपने 10 में से 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर राइडर्स ने इस सीजन में अब तक अपने दस मैचों में से चार में जीत हासिल की है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच सोमवार यानी आज एक बार फिर एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

आज दोनों टीमों के बीच जिस पिच पर मुकाबला होगा, उस ईडन गार्डन्स की सतह बल्लेबाजी के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। इसके अलावा यहां लगातार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। स्टेडियम छोटा होने के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। हालांकि, कुछ ओवर के बाद ये पिच गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हराया था। फिलहाल टीम की बल्लेबाजी मजबूत स्थिति में है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी विभाग चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि टीम अपने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 215 रनों का बचाव करने में असफल साबित हुई थी। अर्शदीप सिंह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई के खिलाफ सिंह ने 3.5 ओवर में 66 रन दिए थे, जबकि सैम करन ने भी 3 ओवर में 41 रन लुटाए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+