GT vs SRH: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? गुजरात और हैदराबाद के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

IPL 2023: हार्दिक पांड्या की टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास फिलहाल प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत ही कम मौके हैं

GT vs SRH

GT vs SRH, IPL 2023: आईपीएल के 62वें मैच में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। टाइटंस के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब सिर्फ एक जीत चाहिए, जबकि सनराइजर्स के नाम 11 मैचों में केवल चार जीत हैं, जोकि प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है।

गुजरात के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ राशिद खान ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। टीम के लिए अन्य कोई गेंदबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सका, क्योंकि एमआई के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी के सामने सभी धराशाई नजर आए।

वर्तमान में गुजरात की टीम टेबल टॉपर है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स से हारने के बाद सनराइजर्स अन्य टीमों की दया पर निर्भर है। हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ आखिरी छह ओवरों में 80 रन का बचाव नहीं कर सकी, वहीं एलएसजी के लिए निकोलस पूरन ने बेहतरीन पारी खेली, जोकि टीम की जीत में काफी अहम साबित हुई।

गुजरात को सिर्फ एक जीत की दरकार
डिफेंडिंग चैंपियन को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। सनराइजर्स हैदराबाद सात हार में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। उनके पास फिलहाल प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत ही कम मौके हैं, लेकिन असल में पिछले मैच में मिली हार के साथ ही उनका अभियान खत्म हो गया है। हालांकि, वे सीजन को शानदार अंदाज में खत्म करना चाहेंगे।

जीटी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आइए नजर डालते हैं जीटी बनाम एसआरएच के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर, जिसके जरिए हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि आज का आईपीएल मैच कौन जीत सकता है। गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक दो मैच खेल गए हैं, जिसमें से एक मैच जीटी और एक एसआरएच ने जीता है।

गुजरात टाइटंस बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच के लिए अपने लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं किया। उस खेल में हार के बावजूद उन्हें उसी टीम के साथ टिके रहना चाहिए। फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) को SRH के पिछले मैच बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मार्को जानसन के स्थान पर वापस लाया गया था।

आज के मैच में एसआरएच के लाइन-अप में कुछ बदलाव देख सकते हैं, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी में टीम को जीवित रहने का आखिरी मौका होगा। हार्दिक पांड्या की टीम इस प्रतियोगिता में विजयी होने की प्रबल दावेदार है।

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका (रिप्लेसमेंट), ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

ये भी पढ़ें- GT vs SRH: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

Recommended Video

    IPL 2023: Faf du Plessis ने IPL में दर्ज किया बड़ा कीर्तिमान, इस सूची में हुए शामिल |वनइंडिया हिंदी

    सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
    अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, ग्लेन फिलिप्स, विवरांत शर्मा, नितीश रेड्डी, संवीर सिंह, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, आदिल राशिद, अकील होसीन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक डागर, उपेंद्र यादव।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+