DC vs PBKS: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? दिल्ली और पंजाब के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
DC vs PBKS: दिल्ली अंकतालिका में सबसे नीचे विराजमान है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) 8वें स्थान पर है। हालांकि, दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं। दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है।

Today IPL Match, PBKS vs DC: आईपीएल के 59वें मैच में शनिवार, 13 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। डेविड वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स का सामना शिखर धवन की पंजाब किंग्स से होगा। आइए दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं, ताकि आज का मैच कौन जीत सकता है, इसका अनुमान लगाया जा सके।
अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है दिल्ली
आईपीएल के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्यारह में से केवल चार मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे नीचे है। प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। भले ही वे अपने बाकी के तीनों मैच जीत लें, फिर भी लीग की ओर बढ़ने के लिए उन्हें आज का मैच जीतना होगा।
पंजाब किंग्स अभी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ पांच मैच जीते हैं और छह में हार का सामना करना पड़ा है। अगर वे बाकी मैच जीतते हैं, तो उम्मीद है कि उन्हें क्वालीफाई करना चाहिए। लेकिन आज के मैच में मिली हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।
डीसी बनाम पीबीकेएस हेड टू हेड रिकॉर्ड
आइए डीसी बनाम पीबीकेएस के आज के मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं। दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेल गए हैं, जिसमें से 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, और 15 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए हैं।
दिल्ली बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा
दिल्ली में इस सीजन में ज्यादातर मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। इसलिए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग का चुनाव करेगा, जोकि ठीक भी मालूम पड़ता है। दिल्ली की पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है। ऐसे में उम्मीद है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम आज का मैच अपने नाम कर सकती है।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications