DC vs PBKS: दिल्ली को घर में हराना पंजाब के लिए नहीं होगा आसान? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो चुका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली टूर्नामेंट में अपना 12वां मैच खेलने उतरेगी। दिल्ली को अब तक सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है जबकि 7 मैच में हार मिली है।

DC vs PBKS, IPL 2023: आईपीएल के अब हम उस दौर में आ चुके हैं, जहां मुकाबले नहीं महामुकाबले खेल जा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 59वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच ये भिड़ंत राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम अपने घर में पंजाब को शिकस्त देना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच से पहले दिल्ली के मौसम और पिच का हाल।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है, यहां चौके-छक्के भी काफी देखने को मिलेंगे। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को विकेट निकालने में काफी मदद मिल सकती है। यहां का औसत स्कोर 170 रन का रहा है। दिल्ली बनाम आरसीबी के पिछले मैच में यहां आरसीबी ने 181 रन का स्कोर किया था। इस लक्ष्य का डीसी ने 16.1 ओवर में आसानी से पीछा कर लिया था।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज डीसी बनाम पंजाब मैच के बीच मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की बहुत कम संभावना है। हालांकि, दिन जरूर गर्म रहने का अनुमान है, लेकिन मैच शाम को होगा, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव, फिल सॉल्ट, मनीष पांडे, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल, अमन खान, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीन दुबे, विक्की ओस्तवाल।
पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, शिवम सिंह , हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, अथर्व तायदे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा।












Click it and Unblock the Notifications