CSK vs KKR: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
chennai super kings vs kolkata knight riders: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में नीतीश राणा की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

CSK vs KKR, IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के मैच नंबर 61 में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें के बीच आज का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि केकेआर आठवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जहां टीम को 7 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम के 15 अंक हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जहां उन्हें 5 मैच में जीत और 7 मैच में हार मिली है। यहां केकेआर के खिलाफ सीएसके मजबूत स्थिति में है।
चेन्नई बनाम कोलकाता हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई और कोलकाता के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 27 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें चेन्नई ने 18 मैच जीते हैं, वहीं केकेआर ने मात्र 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा एमए चिदंबरम स्टेडियम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां दोनों टीमों के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें से चेन्नई ने 7 और कोलकाता ने सिर्फ 2 मैच में जीत दर्ज की है। यहां भी कोलकाता के खिलाफ चेन्नई मजबूत स्थिति में है।
कोलकाता की फिलहाल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना नहीं के बराबर है। अगर वे बाकी के दो मैच भी जीत लेते हैं, तब उनके 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.357 है, जोकि काफी खराब है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज के मैच समेत अन्य मुकाबले भी केकेआर को बड़े अंतर से जीतने होंगे।
चेन्नई बनाम कोलकाता का मैच कौन जीतेगा
दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले और अन्य रिकॉर्ड से स्पष्ट हो जाता है कि कोलकाता के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स मजबूत स्थिति में है, और आज का मैच सीएसके के घरेलू मैदान पर है, जहां वे लगभग प्रत्येक मैच में शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि, केकेआर के खिलाफ चेन्नई आज का मैच अपने नाम कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महेश तीक्ष्णा।
कोलकाता नाइटराइडर्स फुल स्क्वाड
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, आर्या देसाई और जॉनसन चार्ल्स।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications