IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH

IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस के लिए डिजिटल अनुभव बदलने वाला है। अगर आप इस उम्मीद में हैं कि पिछले सालों की तरह इस बार भी जियो सिनेमा पर मैच फ्री में देखने को मिलेंगे तो आपको अपनी रणनीति बदलनी होगी। रिलायंस और डिज्नी के विलय के बाद अब जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

मोबाइल रिचार्ड कर फ्री में देख सकेंगे लाइव (IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe)

जियो हॉटस्टार ने आईपीएल फैंस के लिए तीन मुख्य कैटेगरी में प्लान पेश किए हैं। सबसे सस्ता मोबाइल प्लान की बात करें तो अगर आप केवल फोन पर मैच देखना चाहते हैं तो 3 महीने का प्लान 149 में उपलब्ध है। इसमें आपका पूरा आईपीएल सीजन निकल जाएगा। सालभर के लिए यह 499 का है। सुपर प्लान में कई लोग एक साथ मैच देख सकते हैं जिसे 3 महीने के लिए 299 और सालभर के लिए 899 का रिचार्ज करना होगा। इसमें आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप में से किन्हीं दो डिवाइस पर एक साथ मैच देख सकते हैं।

Aaj Ka Match 1

फ्री में देखने का मिल गया जुगाड़

अगर आप अलग से सब्सक्रिप्शन का पैसा नहीं देना चाहते तो अपने मोबाइल रिचार्ज के जरिए इसे फ्री पा सकते हैं। यदि आपके पास जियो का सिम है और आप 349 या उससे अधिक का कोई भी क्रिकेट पैक रिचार्ज कराते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बंडल ऑफर के तहत मुफ्त मिलता है। इसके लिए आपको अलग से कोई मेंबरशिप लेने की जरूरत नहीं होगी।

स्टार स्पोर्ट्स पर होगा सीधा प्रसारण

जो लोग बड़े पर्दे पर मैच देखना चाहते हैं उनके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको सीधे मैच देखने को मिलेंगे। हालांकि इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना है, लेकिन आपके केबल ऑपरेटर या डीटीएच (DTH) का मासिक चार्ज लागू रहेगा।

जियो हॉटस्टार ने अपने प्लान्स को इस तरह डिजाइन किया है कि वह हर वर्ग की जेब के अनुकूल हों। अगर आप अकेले मैच देखते हैं तो 149 वाला प्लान सबसे किफायती है, लेकिन यदि आप दोस्तों के साथ आईडी शेयर करना चाहते हैं तो प्रीमियम प्लान की ओर जाना समझदारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+