IPL Auction 2022 Highlights: खत्म हुआ मेगा ऑक्शन, सिर्फ 4 टीमों ने खरीदे पूरे खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लगभग एक दशक के बाद 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी। 10 टीमों के हिस्सा लेने की वजह से यह टूर्नामेंट काफी बड़ा होने वाला है, तो वहीं पर हर फ्रैंचाइजी को अपनी टीम फिर से बनानी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने बेंगलुरू में दो दिन के मेगा ऑक्शन का आयोजन किया, जिसमें कुल 600 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। आईपीएल 2022 के लिये 10 फ्रैंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर दांव लगाने उतरी थी, जिनके पास 217 खिलाड़ियों के लिये पर्स में पहले दिन 571 करोड़ रुपये थे।
पहले दिन की नीलामी के बाद फ्रैंचाइजियों ने 571 में से 398 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। इस दौरान टीमों ने सिर्फ 74 खिलाड़ी ही खरीदे। हालांकि जब दूसरे दिन की नीलामी समाप्त हुई तो सीएसके, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें ही 25 खिलाड़ी पूरे कर पायी थी। अहमदाबाद (23), दिल्ली कैपिटल्स (24), हैदराबाद (23), लखनऊ सुपरजाएंटस (21) और राजस्थान रॉयल्स (21) की टीमों में अभी भी जगह बाकी है। बचे हुई जगह के लिये टीमें नॉन परचेज्ड प्लेयर्स की लिस्ट में से साइलेंट कर लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications