KKR vs SRH, IPL Final Pitch Report: आज के आखिरी मैच में कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs SRH, IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा और आखिरी मैच आज, 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

केकेआर बनाम एसआरएच में से कोई एक टीम 17वें सीजन की चैंपियन बनेगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जहां कोलकाता ने अपने 14 लीग मैचों में से नौ जीते और केवल तीन हारे, वहीं हैदराबाद ने आठ जीते और पांच हारे हैं। वे एक बार लीग स्टेज में और फिर प्लेऑफ़ के पहले क्वालीफायर में मिले। दोनों ही मौकों पर कोलकाता, हैदराबाद की टीम पर भारी पड़ी। इसलिए, केकेआर तीसरी बार भी इसे अपने पक्ष में करना चाहेगी। एसआरएच ने फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार क्वालीफायर 2 जीता है।

MA Chidambaram Stadium

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है दोनों का रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चिदंबरम स्टेडियम में सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। दोनों टीमें इससे पहले केवल एक बार एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भिड़ी थीं और नाइट राइडर्स ने ही वह मैच जीता था।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
क्वालीफायर 2 के दौरान चेन्नई की पिच ने दिखाया कि अगर ओस मौजूद नहीं थी, तो दूसरे हाफ में यह स्पिनरों के लिए काफी सपोर्टिव रही, क्योंकि गेंद पकड़ में थी। यहां तक कि अगर तेज गेंदबाज धीमी गेंद भी फेंकते हैं, तो वह विकेट में टिकी रहती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि पहली पारी में विकेट अच्छा रहा और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। ऐसे में फाइनल के लिए भी ऐसे ही विकेट की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Final: कोलकाता-हैदराबाद के मैच की ये है सबसे तगड़ी Dream11 टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
26 मई को चेन्नई में शाम को बादल छाए रहेंगे। 100 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और इसलिए ओस न्यूनतम होगी, तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। एक्यूवेदर (Accuweather) के अनुसार, ह्यूमिडिटी शाम 7 बजे 61 प्रतिशत से बढ़कर रात 11 बजे 68 प्रतिशत हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+