GT vs RR: जानें कब और कहां देख सकते हैं IPL 2022 का फाइनल लाइव मैच, कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल का 15वां सीजन अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है, जिसका फाइनल मैच 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के विजेता के साथ ही फैन्स को यह पता चल जायेगा कि इस सीजन उसे एक नया विनर मिलने वाला है या फिर 14 साल के इंतजार के बाद दूसरी टीम खिताब को एक बार फिर से अपने नाम करने वाली है। 15वें सीजन में पहली बार खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुक्रवार को आरसीबी को एकतरफा अंदाज में मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया।
Recommended Video

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस अहम मैच में 100 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाते नजर आयेंगे। एक लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के लिये खिताब जीतना एक अलग अहसास रहेगा। जहां गुजरात की टीम ने पहली बार यहां तक का सफर तय किया है और अपने होम ग्राउंड पर फाइनल खेलने की तैयारी कर रही है तो वहीं पर 2008 में खेले गये पहले संस्करण में जीत हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल बाद यहां तक पहुंचने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: 'उसने हर बार से ज्यादा गलतियां की है', RCB के फेल होने पर सहवाग ने कोहली को बताया दोषी
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 15वें सीजन में खेले गये अब तक के मैचों के शुरू होने का वक्त शाम 7:30 बजे से था, हालांकि इस खिताबी मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। दोनों ही टीमों ने इस साल के मेगा ऑक्शन में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी कोर टीम में गेंदबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया, जो कि इस सीजन उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमुख कारण भी रही। ऐसे मे आखिरी मैच में यह देखना अहम होगा कि कौन सी टीम ज्यादा बेहतर गेंदबाजी करेगी।
आईपीएल 2022 का फाइनल मैच रविवार 29 मई को रात 8 बजे से खेला जायेगा, हालांकि मैच का लाइव प्रसारण शाम 6 बजे से ही शुरू हो जायेगा, जिसे टीवी पर स्टार स्पोर्टस नेटवर्क में अपनी भाषा में देखा जा सकता है तो वहीं पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी देखी जा सकती है और उसकी कॉमेंट्री अपनी पसंद के अनुसार चुनी जा सकती है।
इस अहम मैच से पहले यहां पर मिलने वाली पिच की बात करें तो यहां पर अब तक एक ही मैच खेला गया है जिसमें तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आई है। इतना ही नहीं पेस बॉलर्स को अतिरिक्त उछाल और गति मिलती नजर आई है तो वहीं पर स्पिनर्स को खासा मदद नहीं मिली है। स्पिन गेंदबाजों को यहां पर विकेट चटकाने के लिये अपनी लेंथ का ध्यान रखना पड़ रहा है और अगर गेंद हल्की सी भी फुलर होती है तो बैटर उस पर आसानी से छक्का लगा देता है। ऐसे में जो भी टीम यहां पर टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने की ओर देख सकती है और यह मैच के रिजल्ट में बड़ा कारक भी बन सकता है।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications