हिमाचल की वादियों में 10 साल बाद हो रही है IPL की वापसी, धर्मशाला के पूरे आईपीएल रिकॉर्ड पर एक नजर

IPL Records at Dharamshala: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के जरिए धर्मशाला में क्रिकेट एक बार फिर से दमदार वापसी करने जा रहा है। आइए देखते हैं इस खूबसूरत मैदान पर अब तक हुए आईपीएल मैचों में क्या हाल रहा है

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala

IPL 2023: हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला (Dharamshala) में आईपीएल का स्वागत करने के लिए तैयार है जहां पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को अपने दो करो या मरो के मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ होने जा रहा है। खास बात यह है कि हिमाचल की वादियों में आईपीएल 10 साल बाद वापस आया है।

ऊंचे पहाड़ो की चोटियों पर बर्फ से ढके शानदार नजारे इस स्टेडियम को दुनिया के सबसे खूबसूरत खेल मैदानों में बनाते हैं। यहां 25000 के आसपास दर्शकों की बैठने की व्यवस्था है जिनमें से अधिकांश टूरिस्ट होते हैं।

पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज में दलाई लामा से उनके आवास पर मुलाकात कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 2010 से 2013 के बीच इस स्टेडियम को अपने होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल किया है।

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala

Recommended Video

    IPL 2023: Mohsin Khan के आखिरी ओवर में छीन ली Mumbai से जीत, ऐसा रहा पूरा रोमांच | वनइंडिया हिंदी

    धर्मशाला में सर्वोच्च और निम्नतम IPL स्कोर-

    किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने यहां 232 रन बनाए हुए हैं जो इस मैदान पर अब तक का आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टॉप फाइव में तीन सर्वोच्च स्कोर भी पंजाब किंग्स के ही नाम हैं। मजेदार बात यह है कि एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के दौरान सबसे कम स्कोर भी पंजाब किंग्स ने हीं बनाया है जो 116 है।

    इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 175.7 का है। वही जब जीतने की बात आती है तो पहली पारी का औसत विनिंग स्कोर और 190.8 का है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 55.6 रहता है तो दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम के हिस्से में 44.4% जीत आती है।

    धर्माशाला के एचपीसीए स्टेडियम में ओवरऑल IPL रिकॉर्ड-

    • एचपीसीए स्टेडियम में एवरेज पावर प्ले स्कोर 40.6 रहता है और एवरेज डेथ ओवर स्कोर यानी अंतिम 5 ओवर में धर्मशाला में 52.7 रन बनते हैं।
    • धर्मशाला में स्पिन बोलिंग का एवरेज 25.4 रहता है तो पेस बॉलिंग का एवरेज 28.4 रहता है। स्पिन बॉलिंग का इकोनामी रेट यहां पर 7.4 और तेज गेंदबाजी का 7.9 रहता है। स्पिन बॉलिंग स्ट्राइक रेट 20.3 और तेज गेंदबाजी का स्ट्राइक रेट 21.5 रहता है।
    • यह रिकार्ड बताता है कि यहां स्पिन गेंदबाजी पेस की तुलना में कहीं अधिक कारगर साबित होती है लेकिन पिच की परंपरागत प्रकृति तेज गेंदबाजों को सही बाउंस प्रदान करती है।
    • मौजूदा क्रिकेटरों में डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी यहां बढ़िया पारियां खेल चुके हैं। वार्नर ने 108 रनों की पारी खेली थी।
    • इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाजों में पीयूष चावला, संदीप शर्मा, अमित मिश्रा और उमेश यादव हैं। चावला ने 13 विकेट लेकर टॉप किया हुआ है।
    • हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में अभी तक 9 आईपीएल मुकाबले हो चुके हैं जिसमें 5 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम में जीते हैं और 4 मैचों में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+