IPL इतिहास में हर सीजन के दौरान सबसे ज्यादा महंगे बिके ये खिलाड़ी

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी क्रिकेट की दुनिया में सबसे उत्साहित चीजों में से एक होती है क्योंकि इस दौरान कई ऐसी कहानियां बनती है जो एक खिलाड़ी और फैंस ने सोची भी नहीं होती। हमने कई सालों से आईपीएल की नीलामी में इस तरह की कई उत्साहित कहानियों को बनते हुए देखा है जिसमें अजनबी चेहरों ने आकर करोड़ों रुपए कमा लिए और बड़े नाम कई बार दिख ही नहीं पाए। आईपीएल के पिछले 13 नीलामी इस तरह की चीजों से भरी पड़ी है।

पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी धोनी थे-

पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी धोनी थे-

आईपीएल की पिछली नीलामी एक मेगा नीलामी होने वाली थी लेकिन आईपीएल 2020 और 2021 के बीच में समय ज्यादा नहीं था जिसके चलते यह एक मिनी नीलामी बनकर रह गई। इस बार की प्रतियोगिता अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है और इसी महीने आईपीएल की एक और नीलामी देखने को मिलने वाली है। अगर हम आईपीएल की सबसे पहली नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो यह महेंद्र सिंह धोनी थे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना रिश्ता ऐसा मजबूत किया कि वे अभी तक इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

इन विदेशी खिलाड़ियों ने भी कमाया खूब पैसा-

इन विदेशी खिलाड़ियों ने भी कमाया खूब पैसा-

धोनी तब 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीत चुके थे और एक बल्लेबाज के तौर पर बहुत ही आक्रामक थे ऐसे में उनकी सबसे ज्यादा डिमांड होने थी जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके ऊपर साढ़े नौ करोड़ में दांव लगाया और अभी तक वे इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन खिताब जीत चुके हैं। आने वाले सालों में इंग्लैंड के केविन पीटरसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कीमतें पाई। 2010 सीजन से पहले शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड को सबसे ज्यादा रकम मिली।

दो बार युवराज सिंह, बेन स्टोक्स सबसे महंगे बने

दो बार युवराज सिंह, बेन स्टोक्स सबसे महंगे बने

2011 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी गौतम गंभीर 14.9 करोड़ में बिका। आने वाले सीजनों में दो बार युवराज सिंह, बेन स्टोक्स सबसे महंगे बने। रविंद्र जडेजा और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी भी सबसे महंगे साबित हुए। पिछले सीजन से पहले पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे थे लेकिन 2021 की आईपीएल नीलामी क्रिस मॉरिस के लिए कुबेर का खजाना साबित हुई क्योंकि उनको राजस्थान रॉयल्स जैसी लो-प्रोफाइल टीम ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा था और वह आईपीएल की नीलामी में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+