कितने में बिके मार्की प्लेयर्स, बटलर संग खेलेंगे अश्विन, अय्यर सबसे महंगे रहे, कमिंस को मिली आधी कीमत

नई दिल्ली, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी में दिग्गज खिलाड़ियों का दौर समाप्त हो गया है। इस दौरान मैदान में 10 मार्की प्लेयर उतरे थे जिसमें नीलामी की शुरुआत शिखर धवन से हुई और इनको 8.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। इससे पहले शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अच्छी भूमिका निभा चुके थे और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बढ़िया ओपनिंग की थी। शिखर धवन के बाद रविचंद्रन अश्विन की बारी आई और उनको 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। अब वे इस टीम में पहले से मौजूद जोस बटलर के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन ने बटलर को विवादास्पद तरीके से आउट करके एक समय काफी कंट्रोवर्सी बटोरी थी।

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Deepak Chahar back in CSK in whooping amout of 14 crore | वनइंडिया हिन्दी
    मार्की प्लेयर का दौर समाप्त-

    मार्की प्लेयर का दौर समाप्त-

    इससे पहले आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी भूमिका निभाई थी और हाल के दिनों में जिस तरीके से सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है उसको देखते हुए इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में देने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी कुछ होना चाहिए। इसके बाद विदेशी खिलाड़ी में पैट कमिंस की बारी आई और उन पर सबकी नजरें थी क्योंकि वे पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में साढे 15 करोड में बिके थे लेकिन इस बार केकेआर ने आधी कीमत में अपने इस दिग्गज गेंदबाज को खरीद लिया। पैटकमिंस को केवल 7.25 करोड़ में खरीदकर केकेआर ने अच्छा दांव लगाया है।

    कैगिसो रबाडा की अच्छी कीमत लगी-

    कैगिसो रबाडा की अच्छी कीमत लगी-

    अगले गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट थे जिनको 8 करोड़ की कीमत में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की सफलता में अहम भूमिका अदा की और राजस्थान रॉयल्स की खराब गेंदबाजी में नई जान फूंक सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन तेज गेंदबाज साबित हुए कैगिसो रबाडा 9.25 करोड़ में पंजाब के हाथों बिक गए। रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एनरिक नोकिया के साथ मिलकर बहुत ही घातक तेज गेंदबाजी अटैक का निर्माण किया था और अब उनसे यही काम पंजाब किंग्स की टीम में भी किए जाने की उम्मीद है। बता दे पंजाब की टीम ने केवल दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें मयंक अग्रवाल और हरदीप सिंह शामिल थे।

    श्रेयस अय्यर सबसे महंगे रहे-

    श्रेयस अय्यर सबसे महंगे रहे-

    इसके बाद अगले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर थे जो दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किए थे और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी बहुत अच्छी तरीके से की लेकिन बाद में पंत ने उनकी जगह ले ली थी। फिलहाल यह खिलाड़ी टीम इंडिया में तीनों फॉर्मेट का प्लेयर बन चुका है और आईपीएल 2022 की नीलामी में श्रेयस अय्यर 10 करोड़ की कीमत को पार करने वाले पहले प्लेयर भी बने। श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने खेमे में हासिल कर लिया है। इसके साथ ही केकेआर की टीम के पास कप्तानी का एक अच्छा विकल्प खुल गया है क्योंकि वह इयोन मोरगन को रिलीज कर चुके हैं।

    फाफ डु प्लेसिसि अब आरसीबी के लिए खेलेंगे-

    फाफ डु प्लेसिसि अब आरसीबी के लिए खेलेंगे-

    दिग्गजों खिलाड़ियों के लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान साहब डू प्लेसिस भी थे जिन्होंने सीएसके की सफलता में बहुत जबरदस्त योगदान दिया है और पिछले सीजन में अपनी टीम को आईपीएल खिताब जिताने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस खिलाड़ी को ₹7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खरीद लिया।

    डिकॉक अब केएल राहुल के साथ ओपनिंग में दिख सकते हैं-

    डिकॉक अब केएल राहुल के साथ ओपनिंग में दिख सकते हैं-

    दूसरी ओर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद समी 6.25 करोड में नई टीम गुजरात टाइटंस के हाथों बिके। शमी को लेने के लिए मुकाबला दिलचस्प चला लेकिन गुजरात की टीम को भी अपने लिए एक बढ़िया तेज गेंदबाज की जरूरत थी और अब मोहम्मद शमी हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलेंगे और गुजरात टाइटंस के पास पहले से ही राशिद खान के रूप में एक बहुत अच्छा स्पिनर मौजूद है।

    मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन ओपनिंग प्रदर्शन कर चुके क्विंटन डी कॉक इस बार 6.75 करोड में लखनऊ सुपर्जायंट्स की टीम में चले गए हैं। उम्मीद है कि वे केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे जो इस टीम के कप्तान भी है।

    डेविड वार्नर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी बढ़िया डील-

    डेविड वार्नर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी बढ़िया डील-

    इसके बाद जो अगले खिलाड़ी थे उनके ऊपर सबकी नजरें थी क्योंकि माना जा रहा था कि वे आराम से 10-15 करोड़ की कीमत में बिकेंगे और यह थे आस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर लेकिन वार्नर केवल 6.5 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के खाते में चले गए। डेविड वॉर्नर आईपीएल 2021 में अपनी कप्तानी कर चुके थे और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उनको अपनी प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं दी थी लेकिन बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में शानदार काम किया और वे डीसी के लिए एक अच्छी पिक माने जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+