IPL Auction Delhi Capitals Squad 2025: दिल्ली में कितना दम, ऑक्शन के बाद ऐसी लग रही है टीम, देखें पूरी लिस्ट
IPL Auction Delhi Capitals Squad 2025: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की एक बड़ी टीम है, जिसका इतिहास कुछ उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत के समय दिल्ली की टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में इस टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा गया।
कैसा रहा है दिल्ली का प्रदर्शन
साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार शुरुआत की, लेकिन वे फाइनल में नहीं पहुंच सके। वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में टीम ने चौथे स्थान पर अपना सफर खत्म किया। साल 2009 से 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। कुछ सीज़न में वे प्लेऑफ़ में पहुंचने से चूक गए, जबकि कुछ में वे अच्छे प्रदर्शन के बावजूद फाइनल तक नहीं पहुंच सके।

साल 2020 रहा था बेस्ट सीजन
दिल्ली की टीम लगातार कमज़ोर प्रदर्शन करती रही और कई सीज़न में प्लेऑफ़ में स्थान नहीं बना पाई। टीम में बदलाव और युवा खिलाड़ियों का प्रवेश हुआ, लेकिन फिर भी परिणाम संतोषजनक नहीं थे। 2018 में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख दिया गया। इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने एक मजबूत प्रदर्शन दिखाया और उन्होंने प्लेऑफ़ में प्रवेश किया। साल 2020 दिल्ली के इतिहास का सबसे अच्छा सीज़न था, जहां टीम ने हर मोर्चे पर मजबूती दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन किया और वे फाइनल तक पहुंचे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार गए।
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट
अक्षर पटेल -16.50 करोड़
कुलदीप यादव - 13.25 करोड़
मिचेल स्टार्क- 11 करोड़, 75 लाख
केएल राहुल-14 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स - 10 करोड़
टी.नटराजन- 10 करोड़ 75 लाख
जैक फ्रेजर मैक्गर्क - 9 करोड़
हैरी ब्रूक- 6 करोड़ 25 लाख
अभिषेक पोरेल- 4 करोड़
समीर रिजवी- 95 लाख
करुण नायर - 50 लाख
मोहित शर्मा- 2 करोड़ 20 लाख
फाफ डु प्लेसी- 2 करोड़
मुकेश कुमार- 8 करोड़
दर्शन नलकंडे- 30 लाख
विपराज निगम - 50 लाख
दुष्मंता चमीरा - 75 लाख
माधव तिवारी-40 लाख
मनवंत कुमार-30 लाख
दर्शन नालकंडे-30 लाख
अजय मंडल-30 लाख
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के बाद इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज
ऋषभ पंत, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, लुंगी एनगिडी, हैरी ब्रूक, लिज़ाद विलियम्स, गुलबदीन नैब, मिशेल मार्श, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, ललित यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, विक्की ओस्टवाल, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख सलाम, सुमित कुमार, स्वास्तिक छिकारा, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वार्नर, झाय रिचर्डसन, शाई होप।












Click it and Unblock the Notifications