IPL Auction 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? 19 साल के लड़के ने ऑक्शन में रचा इतिहास, पल भर में बना करोड़पति!
IPL Auction 2026 Who is Kartik Sharma: आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में अबू धाबी में चल रही है और सभी की निगाहें एक ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी पर टिकी थी, जिनके बारे में भविष्यवाणी की गई कि वह इस बार के ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन सकते हैं। 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख में खरीदने का काम किया। वह ऑक्शन में प्रशांत वीर के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
सैयद मुश्ताक अली में किया था कमाल (IPL Auction 2026 Who is Kartik Sharma)
कार्तिक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान खींचा था। केविन पीटरसन, रविचंद्रन अश्विन और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने उनकी बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की है। पीटरसन तो उनकी छह मारने की क्षमता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने 20 नवंबर को उनका एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि यह कौन है?

दिग्गजों ने की थी बड़ी भविष्यवाणी
केवल टी-20 ही नहीं कार्तिक ने साल 2025-26 रणजी ट्रॉफी में भी तीन शतक जड़े हैं। दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कार्तिक की प्रशंसा करते हुए उन्हें "युवा और बैगेज-फ्री" बताया था। अश्विन ने कहा कि टी20 में मध्यक्रम में आकर प्रभाव बनाना आसान नहीं होता, लेकिन शर्मा यह काम बखूबी करते हैं। आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक भविष्यवाणी कर दी थी कि कार्तिक शर्मा को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच जंग छिड़ सकता है।
चौकों से ज़्यादा छक्के लगाने में माहिर
तीनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बना चुके 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा को टी20 क्रिकेट ख़ास तौर पर पसंद है, जिसके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने अब तक 12 टी20 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं, जिनमें 28 छक्के शामिल हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कार्तिक ने अपनी बल्लेबाज़ी से दिल जीता। 5 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज़्यादा रहा और उन्होंने 135 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह अपनी हर पारी में चौकों से ज़्यादा छक्के लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications