Rishabh Pant: ' 27 करोड़ में बिकते ही पंत बने कालीन भईया', अंदाज देखते ही हैरान रह गए लोग

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का आज मेगा ऑक्शन हो रहा है, नीलामी के पहले दिन बड़ा गोलमाल हुआ। शुरु से ही सबकी निगाहें भारत के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत पर लगी हुई थी, सबको उम्मीद थी वो या तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा बनेंगे।

लेकिन उन्हें खरीदा लखनऊ सुपर जायंट्स ने, वो भी 27 करोड़ में, जिसके बाद पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बन गए हैं।

Rishabh Pant

पंत को खरीदने की पूरी कोशिश दिल्ली ने की और उन्होंने उनके लिए 20.75 करोड़ की बोली भी लगाई लेकिन वो 'राईट टू मैच' के लिए पूछा, जिसमें दिल्ली फंस गई और लखनऊ की टीम ने उत्तराखंड के बांके छोरे को अपने नाम कर लिया और इस तरह से क्रिकेटर पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे।

ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहते हैं और इसी वजह से जैसे ही वो सोल्ड हुए वैसे ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग झोली भरकर पंत को दुआएं दे रहे हैं तो कुछ लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग फनी वीडियो शेयर करके पंत का बधाई दी है तो कोई मजे ले रहा है लेकिन सबसे खास बात ये है कि उनको खरीदने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ही अपने Twitter अकाउंट पर उन्हें 'कालीन भईया' बता दिया है। वो ट्वीट भी बहुत वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ पंत का जन्म

4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्मे पंत ने सोनेट क्रिकेट अकादमी में कोच तारक सिन्हा से क्रिकेट के पाठ पढ़ा। लोग पंत को नेचुरल खिलाड़ी कहते हैं, साल 2015 में पंत में दिल्ली की रणजी टीम से डोमेस्टिक क्रिकेट को खेलना शुरू किया था।

साल 2016-17 रणजी सीज़न में महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और इसी के चलते उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में टी20 इंटरनेशनल मैच के जरिए भारतीय टीम में डेब्यू किया तो वहीं 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+