IPL Auction 2024: पांच छक्के खाने वाले यश दयाल पर हुई पैसों की बारिश, RCB ने करोड़ों रुपये देकर खरीदा
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल को अपने साथ जोड़ लिया है। यस दयाल को खरीदने के लिए आरसीबी की टीम ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यश दयाल को लेकर काफी देर तक बीडिंग होती रही। अंत में आरसीबी की टीम ने बाजी मार ली।
नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड: इससे पहले यश दयाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। यस दयाल के नाम एक शर्मनाक रिकार्ड भी दर्ज है। दरअसल, केकआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंद पर पांच छक्के लगाकर कर गुजरात के खिलाफ एक यादगार जीत दिलाई थी। ये ओवर यश दयाल का ही था, जिसके बाद वह कुछ मैचों से बाहर हो गए थे।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस ऑक्शन में यश दयाल से पहले वेस्टइंडीज के खूंखार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ को भी खरीदा है। आरसीबी की टीम ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों की बात करें तो आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज के रूप में पहले से ही एक जबरदस्त तेज गेंदबाज टीम में है। यश दयाल के आ जाने से आरसीबी की गेंदबाजी और मजबूत बन जाती है।
आरसीबी की टीम: फाफ डुप्लेसी, अल्जारी जोसफ, रजत पाटीदार, विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, करन शर्मा, मनोज भांडगे, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विजयकुमार, कैमरन ग्रीन , यश दयाल और मयंक डागर।












Click it and Unblock the Notifications