IPL Auction 2024: ऋषभ पंत को लेकर आई गुड न्यूज, सच हो गई दिग्गज की भविष्यवाणी
IPL Auction 2024: ऋषभ पंत के चाहने वालों के लिए गुडन्यूज है, दरअसल उनका चहेता क्रिकेटर आज आईपीएल के ऑक्शन टेबल पर नजर आएगा , वो दुबई पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि लंबे वक्त के बाद क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में पंत दिखाई पड़ेंगे। वो ऑक्शन टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर नजर आएंगे और इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि पंत आईपीएल 2024 के मैचों में भी अब दिखाई देंगे।

आपको बता दें कि पंत करीब सवा साल से ज्यादा वक्त से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं क्योंकि पिछले साल वो एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे लेकिन पिछले महीने वो दिवाली के त्योहार पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखाई दिए थे, उस वक्त ही उन्होंने संकेत दिए थे कि वो अब क्रिकेट के लिए फिट हो गए हैं।
सच हुई सौरव गांगुली की भविष्यवाणी
तो वहीं हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा था कि पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले हैं और पूरी तरह से फिट हैं इसलिए आज सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि 'दादा की भविष्यवाणी सही साबित हो गई।'
एक बार भी विजेता नहीं बनी है दिल्ली की टीम
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ही वो टीम है, जिसे एक बार भी विजेता बनने का मौका नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन में ये टीम अच्छा कमाल करेगी। मालूम हो कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साल 2020 के आईपीएल में दिल्ली की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था।
कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन?
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन आज दुबई में हो रहा है, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी। इस नीलामी के लिए बीसीसीआई ने 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है लेकिन खरीदे केवल 77 खिलाड़ी ही जाएंगे। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी होगा और आज ऑक्शनर की भूमिका मल्लिका सागर निभाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications